Advertisment
छत्तीसगढ़

भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: राजधानी में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम जिले के वंती विहार चौक पर आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, आज हम छत्तीसगढ़वासी अपने पते में जिस ‘छत्तीसगढ़’ शब्द का उपयोग करते हैं। वह अटल जी की ही देन है। वे हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। मुख्यमंत्री साय ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका पुण्य स्मरण किया।

कवि और राजनेता के रूप अटल जी का विशिष्ट पहचान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। सभी लोग उनके भाषण के कायल होते थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, हमने 25 सप्ताह तक चलने वाले छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के ‘रजत महोत्सव’ का शुभारंभ किया है। आज यदि हम छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं, तो यह अटल जी की ही देन है।

इस वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ घोषित
इस 25 सप्ताह में सभी विभागों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह वर्ष अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। हमने उनकी स्मृति में इस वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ घोषित किया है, जिसके तहत अधोसंरचना विकास में तेजी लाने के लिए अलग से बजट का प्रावधान रखा गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, अटल जी ने जिस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, उन उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए हमारा राज्य तेजी से तरक्की की राह पर बढ़ रहा है। इन 25 वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि, हमने अगले 25 वर्षों में विकसित राज्य बनने की न केवल संकल्पना की है, बल्कि इसे पूरा करने के लिए ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047’ रोडमैप भी तैयार किया है।

इसे भी पढ़ें:  दान के महा पर्व छेरछेरा के अवसर पर विधायक व्यास कश्यप ने किया धान का दान…

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles