Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर चाम्पा – AAP नेत्री पूजा की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , परिजन लगा रहे है यह आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चाम्पा 10 अगस्त 2025 जांजगीर जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) की एक महिला नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान बिलासपुर जिले के कड़ार गांव निवासी पूजा केवट के रूप में हुई है। मृतिका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी मौत को लेकर संदेह और गहरा हो गया है।

पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से तफ्तीश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे यार्ड में पेंटिंग के दौरान करंट से झुलसा युवक: 4 दिन बाद इलाज के दौरान हुई मौत

परिजनों का कहना है कि पूजा के वैवाहिक जीवन में पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा था। आरोप लगा रहे हैं कि पति राहुल साहू द्वारा आए दिन मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी, और इसी प्रताड़ना के चलते उसकी जान गई। पुलिस इस मामले में पारिवारिक विवाद के साथ-साथ अन्य संभावित कारणों पर भी जांच कर रही है।

अभी तक पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेने या औपचारिक बयान जारी करने की पुष्टि नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles