Advertisment
अन्य खबरें

भाजपा सांसद निशिकांत और मनोज के खिलाफ FIR, बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश का मामला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में नियमों के उल्लंघन और जबरन गर्भगृह में प्रवेश करने के आरोप में गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामला बाबा मंदिर थाना में पांडा धर्म रक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर के लिखित बयान पर दर्ज हुआ है।

आरोप है कि दो अगस्त की शाम सांसद दुबे अपने समर्थकों के साथ मंदिर के निकास द्वार से जबरन भीतर प्रवेश कर गए। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई। एफआईआर में सांसद दुबे के अलावा कनिष्कांत दुबे, सदरी दुबे और अभयानंद झा के नाम भी शामिल हैं। सभी पर धार्मिक परंपराओं के उल्लंघन, बाधा उत्पन्न करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी धाराएं लगाई गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  सालों के कैंसर का इलाज कर रहा फर्जी डॉक्टर!

सांसद दुबे की प्रतिक्रिया
सांसद निशिकांत दुबे ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला केवल इसलिए दर्ज किया गया क्योंकि उन्होंने पूजा की। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर पहले से 51 केस दर्ज हैं। शनिवार को देवघर एयरपोर्ट से सीधे थाने जाकर गिरफ्तारी दूंगा।

भाजपा का पुलिस पर हमला
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया और झारखंड पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ अफसर नीचता की हदें पार कर साजिश रच रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि वर्दी स्थायी नहीं होती, कर्म और नीयत ही असली पहचान होती है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पक्षों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  75 वर्षीय पूर्व IAS से बस कंडक्टर ने की मारपीट, सीट से घसीटकर थप्पड़ बरसाए; अब विभाग ने लिया बड़ा एक्शन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles