Advertisment
छत्तीसगढ़

क्रिकेटर रजत पाटीदार का मोबाइल नंबर गलती से युवक को अलॉट, विराट-एबी डिविलियर्स के आने लगे फोन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां तकनीकी त्रुटि के चलते क्रिकेटर रजत पाटीदार का मोबाइल नंबर माडागांव के 21 वर्षीय युवक मनीष बीसी को अलॉट हो गया। इसके बाद मनीष को विराट कोहली, यश दयाल और एबी डिविलियर्स जैसे क्रिकेटर्स के फोन आने लगे। यह खबर पूरे गांव में फैल गई और लोग दूर-दूर से मनीष से मिलने आने लगे। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम
28 जून 2025 को मनीष ने देवभोग के एक मोबाइल सेंटर से नया सिम कार्ड खरीदा। मोबाइल सेंटर संचालक शिशुपाल ने सामान्य प्रक्रिया के तहत मनीष को 81032776 से शुरू होने वाला नंबर जारी कर दिया। यह वही नंबर था, जो पहले रजत पाटीदार के नाम पर था।

इसे भी पढ़ें:  नए कपड़े की खरीदी पर उपजा विवाद, पति ने किया पत्नी का मर्डर

एक हफ्ते बाद मनीष ने अपने दोस्त खेमराज के साथ इस नंबर पर वॉट्सऐप इंस्टॉल किया। इंस्टॉल करते ही प्रोफाइल पिक्चर में रजत पाटीदार की फोटो दिखाई दी। शुरू में ग्रामीणों को लगा कि यह सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी है, लेकिन कुछ दिनों बाद मनीष को अनजान नंबरों से कॉल आने लगे। कॉल करने वाले खुद को विराट कोहली, यश दयाल और एबी डिविलियर्स बता रहे थे।

मजाकिया लहजे में जवाब
शुरुआत में मनीष ने इसे प्रैंक कॉल समझकर क्रिकेटरों से मजाकिया अंदाज में बातें कीं। हालांकि बाद में यह खबर पूरे गांव में फैल गई और लोग क्रिकेटरों के साथ हुई इस फोन बातचीत के बारे में जानने के लिए मनीष के घर पहुंचने लगे।

इसे भी पढ़ें:  रोजगार सहायक की शर्मनाक करतूत, घर में पानी भरने आई नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles