Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा: सीएम साय का आगमन आज, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के बैठक में होंगे शामिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। जिले में 7 अगस्त को एक बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है,,जिला पंचायत भवन के सभा कक्ष में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक का आयोजन किया गया है,,इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद मौजूद रहेंगे और पूरे मंत्रीमंडल के साथ जांजगीर पहुंचेंगे,,बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा राज्य सरकार के 70 से ज्यादा मंत्री,,विधायक,,प्राधिकरण के सदस्य और 17 जिलों के कलेक्टर शामिल होंगे,,इस बैठक में अनुसूचित जाति समाज से जुड़े विकास,,शिक्षा,,स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी,,मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है,,कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चाम्पा : मड़वा में दिखा तेंदुआ, गांव में दहशत का माहौल, देखे वीडियो

सुरक्षा के खास इंतजाम

मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं,,जिले में 500 से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है,,शहर के चप्पे-चप्पे पर जिला,,संभाग और राज्य स्तर के पुलिस बल को लगाया गया है,,इसके अलावा खोखरा पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया गया है,,जहां से मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों के लिए विशेष वाहन और सुरक्षा व्यवस्था की गई है,,पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने बताया कि कांग्रेस के संभावित विरोध-प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए भी खास प्रबंध किए गए हैं,,जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और बैठक शांति रूप से सम्पन्न हो सके।

इसे भी पढ़ें:  भगवान बनकर पहुंचे डॉक्टर : सड़क हादसे में घायल युवक को दी नई जिंदगी, पत्नी की मौके पर मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles