
मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी सहित 02 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
सक्ति। मनीष तेंदुलकर साकिन सेंदुरी थाना जैजैपुर जिला सक्ती के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 03.08.2025 को प्रार्थी प्रयोग शाला परिचालक का परीक्षा दिलाने सक्ती के स्वामी आत्मानंद स्कूल कचहरी के भारत माता मुर्ती के पास अपने मोटर सायकल हिरो होण्डा स्पेलेण्डर क्रमांक सीजी 11 सी एफ 6692 को खड़ा कर परीक्षा दिलाने चला गया। परीक्षा दिलाकर करीबन दोपहर 01ः30 बजे वापस आया तो देखा की मोटर सायकल खड़ा किया था वहाॅ मोटर सायकल नही था।
कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोटर सायकल को चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट कराने पर अपराध क्रमांक 267/2025 धारा 303(2) बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चोरी गये मोटर सायकल की पतासाजी की जा रही थी कि पतासाजी के दौरान घटना स्थल से सक्ती शहर के सभी रास्तो/दुकानों में लगे सीसीटीव्ही फुटेजों को बारिकी से चेक करते हुये पुलिस ठीम सक्ती के द्वारा आसपास के क्षेत्रों में चेक करते हुये परसदाखुर्द निवासी विरेन्द्र महंत से संदेह के आधार पर हिकमता अमली से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अन्य 02 विधि से संघर्षरत् बालकों के साथ मिलकर स्वामी आत्मानंद स्कूल कचहरी के भारत माता मुर्ती के पास अपने मोटर सायकल हिरो होण्डा स्पेलेण्डर क्रमांक सीजी 11 सी एफ 6692 को चोरी कर अपने घर में छुपाना तथा एक माह माह पूर्व बुधवारी बाजार सक्ती से भी 02 नग मोटर सायकल चोरी कर जिसे रेस्ट हाउस सक्ती के पास छुपाकर रखना बताने पर गवाहो के सक्षम मोटर सायकलो को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया।



