Advertisment
छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन पर्व पर बिलासपुर जोन की 4 पैसेंजर ट्रेन कैंसिल:संबलपुर स्टेशन में चलेगा का काम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रेल प्रशासन ने इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के नाम पर 4 पैसेंजर ट्रेनों को फिर कैंसिल कर दिया है। रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस पर्व पर ट्रेनों को रद्द करने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ जाएगी। इस बार पूर्व तटीय रेलवे के संबलपुर स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग का काम चलेगा जिससे 6 से 15 अगस्त तक 4 ट्रेन कैंसिल रहेगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है। इस कड़ी में पूर्व तटीय रेलवे में संबलपुर मंडल के संबलपुर स्टेशन का यार्ड रिमॉडलिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। जिससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कुछ गाडियां प्रभावित रहेंगी।

इसे भी पढ़ें:  खून का प्यासा बना तेंदुआ पकड़ में आया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें

यात्री सुविधाओं का दावा करने वाली रेलवे ने त्योहारी सीजन में ट्रेनों को कैंसिल किया है। रक्षाबंधन पर्व पर भाई अपनी बहनों के पास राखियां बंधवाने जाते हैं। वहीं, बहनें भी भाइयों को रक्षासूत्र बांधने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, ट्रेनें कैंसिल होने से उनकी मुसीबतें बढ़ गई है।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 6 अगस्त से 14 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 7 अगस्त से 15 अगस्त तक टिटिलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 6 अगस्त से 14 अगस्त तक टिटिलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 7 अगस्त से 15 अगस्त तक रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी।
इसे भी पढ़ें:  दुर्ग में मासूम बच्ची से रेप-मर्डर केस: पीड़िता की मां ने आरोपी को बताया निर्दोष, मुआवजे को भी ठुकराया

इधर, 6 ट्रेनों में कल से लगेंगे एक्स्ट्रा एसी कोच

रेलवे प्रशासन ने ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा, ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 3 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में वातानुकूलित श्रेणी के अतिरिक्त कोचों की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

इनमें ट्रेन क्रमांक 18241/18242 दुर्ग-अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 और एसी-2 कोच की स्थायी सुविधा दुर्ग से 1 अगस्त से तथा अंबिकापुर से 2 अगस्त से रहेगी।

ट्रेन नंबर 18756/18755 अंबिकापुर-शहडोल-अंबिकापुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 और एसी-2 कोच की स्थायी सुविधा अंबिकापुर से 2 अगस्त से तथा शहडोल से 2 अगस्त से रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  CGPSC घोटाला...टामन सोनवानी-श्रवण गोयल की बढ़ी मुश्किलें:20 दिसंबर तक कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

ट्रेन नंबर 22867/ 22868 दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त एसी-3 कोच की स्थायी सुविधा दुर्ग से 1 अगस्त से तथा निजामुद्दीन से 2 अगस्त से रहेगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles