Advertisment
छत्तीसगढ़

फिल्मकार अनुराग कश्यप पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केस दर्ज, भावनाएं आहत करने का आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर ब्राह्मण समुदाय के बारे में टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ रायपुर में शिकायत दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पंडित नीलकंठ त्रिपाठी की शिकायत पर की गई है।​ बता दें कि इससे पहले इंदौर में भी इस मामले के विरोध में नारेबाजी हुई, और उनका पुतला इंदौर की खान नदी में जल समाधि में दे दिया गया था। मामला पूरी तरह से अनुराग कश्यप के कथित तौर पर ब्राह्मण समाज के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर टिका है। इस विवाद के बाद, ब्राह्मण समाज में रोष है। गाजियाबाद में महासभा की बैठक आयोजित की गई है, जिसमें कश्यप के खिलाफ एफआईआर की मांग की गई है। रामपुर में भी ब्राह्मण समाज ने उनके बयान की निंदा की और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पोस्ट पर कमेंट ने लिया विद्रोह का रूप

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘फुले’, जो समाज सुधारक जोड़ी ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म पर जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए, और सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म में कई बदलाव करवाए। इसके बाद, फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई। इससे परेशान होकर अनुराग ने केंद्र सरकार, ब्राह्मण समुदाय और सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी टिप्पणी के कारण यह विवाद बढ़ा और अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।​। उन्होंने एक पोस्ट किया था, इस पोस्ट पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई है। पोस्ट पर कमेंट का जवाब देते हुए अनुराग कश्यप ने कहा था, ब्राह्मण पर मैं मूतूंगा…कोई प्रॉब्लम। अनुराग कश्यप की पोस्ट पर एक इंस्टा यूजर ने लिखा था- ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं। जितना तुम्हारी उनसे सुलगेगी, उतना तुम्हारी सुलगाएंगे। इसी कमेंट के जवाब में अनुराग कश्यप ने विवादित कमेंट किया था। इससे नाराज होकर परशुराम सेना ने उनका पुतला उठाकर खान नदी में बहा दिया और कहा कि अगर वो गलती से भी इंदौर आ गए तो उनका मुंह काला कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  नदी किनारे भ्रूण मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कश्यप का मुंह काला करने वाले व्यक्ति को लाख रुपये का इनाम

पुलिस ने कश्यप के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 196 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले, उनके खिलाफ इंदौर, मुंबई, दिल्ली, जयपुर सहित कई शहरों में भी शिकायतें दर्ज की गई हैं। चाणक्य सेना और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नेता सुरेश मिश्रा ने घोषणा की है कि कश्यप का मुंह काला करने वाले व्यक्ति को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।​

विवाद बढ़ने पर कश्यप ने मांगी माफी

उधर ब्राह्मण समुदाय के बारे में टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा होने के बाद फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने बताया कि उनके परिवार और दोस्तों को ‘हत्या व बलात्कार की धमकियां’ मिल रही हैं। शुक्रवार शाम को 52 वर्षीय फिल्म निर्माता ने इंस्टाग्राम पर एक बयान पोस्ट किया, जिसमें कहा गया है कि उनकी टिप्पणी को सही अर्थों में नहीं समझा गया है। कश्यप ने कहा, मैं माफी मांगना चाहता हूं’ मेरी पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उस एक लाइन के लिए जिसका गलत अर्थ निकाला गया। कोई भी बयान या हरकत ऐसी नहीं होती जिनका खामियाजा आपकी बेटी, परिवार, दोस्तों  को बलात्कार और हत्या की धमकियां देने पर हो। उन्होंने साफ तौर पर कहा, मैंने जो कहा है उससे पीछे नहीं हटूंगा। आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे सकते हैं। मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा है। अगर आप माफी चाहते हैं, तो ये लीजिए आपकी माफी।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles