Advertisment
राजनीति

‘धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार…’, BJP सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर हंगामा, पार्टी ने किया किनारा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

झारखंड के गोड्डा से 4 बार केबीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट पर सनसनीखेज बयान दिया है, जिसके बाद राजनीति के मैदान में हंगामा मच गया है। बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। निशिकांत दुबे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाओं से आगे जा रहा है। उन्होंने कहा कि अदालत संसद द्वारा पारित कानूनों को रद्द कर रही है और यहां तक ​​कि राष्ट्रपति को निर्देश दे रही है, जो सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति करते हैं। उनके इस बयान से, जहां एक तरफ बाजपा ने किनारा कर लिया है। वहीं कांग्रेस-आप समेत अन्य़ पार्टियों ने निशाना साधा है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि पार्टी का इस बयान से कोई लेना देना नहीं है। वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि उनकी यह अराजक भाषा लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर आज से नामांकन, अधिसूचना जारी

दरअसल, गोड्डा से 4 बार के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाओं से आगे जा रहा है। उन्होंने कहा कि अदालत संसद द्वारा पारित कानूनों को रद्द कर रही है और यहां तक ​​कि राष्ट्रपति को निर्देश दे रही है, जो सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति करते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत कानून बनाना संसद का काम है और अदालत की भूमिका कानून की व्याख्या करना है। उन्होंने कहा कि अगर हर काम के लिए सुप्रीम कोर्ट ही जाना है, तो क्या संसद को बंद कर देना चाहिए। बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि सब चीजों के लिए कानून बना है तो फिर सुप्रीम कोर्ट नया कानून कहां से और कैसे बना रहा है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में PM-किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा

बीजेपी का निशिकांत दुबे के बयान से किनारा

अपने सांसद के बयान से किनारा करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा का न्यायपालिका और देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। यह उनका व्यक्तिगत बयान है। भाजपा ऐसे बयानों से न तो कोई इत्तेफाक रखती है और न ही कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन करती है। भाजपा इन बयान को सिरे से खारिज करती है। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ही न्यायपालिका का सम्मान किया है, उनके आदेशों और सुझावों को सहर्ष स्वीकार किया है।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस को उमर अब्दुल्ला ने दी नसीहत, बोले- EVM को लेकर शिकायतें करना बंद करें

बीजेपी सांसद के बयान पर हंगामा

कांग्रेस ने इसे न्यापालिका पर आघात करार दिया तो वहीं, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि जो भी व्यक्ति थोड़ा बहुत भी कानूनी सिस्टम को समझता है, वो कभी भी न्यायपालिका पर ऐसी टिप्पणी नहीं करेगा। सलमान खुर्शीद ने कहा कि अगर कोई सांसद सुप्रीम कोर्ट या किसी भी अदालत पर सवाल उठाता है, तो यह बहुत दुख की बात है. हमारी न्याय व्यवस्था में अंतिम फैसला सरकार का नहीं, सुप्रीम कोर्ट का होता है, अगर कोई यह बात नहीं समझता है तो यह बहुत दुख की बात है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles