Advertisment
छत्तीसगढ़

BJP कार्यकर्ता की कार की टक्कर से कांग्रेस नेता की मौत; हत्या का आरोप, सड़क पर हंगामा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोंडागांव जिले में कार की टक्कर से 30 वर्षीय कांग्रेस नेता की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम कोंडागांव थानांतर्गत डोगरीगुड़ा गांव के करीब भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता पुरेंद्र कौशिक की कार की टक्कर से युवा कांग्रेस के क्षेत्रीय नेता हेमंत भोयर की मौत हो गई.

कोंडागांव के स्थानीय बाजार जा रहे थे

उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब हेमंत भोयर और उनकी भाभी चंपी शादी की खरीदारी के लिए मोटरसाइकिल से कोंडागांव के स्थानीय बाजार जा रहे थे. उन्होंने बताया कि भोयर मुलमुला ग्राम पंचायत के पंच थे और चंपी गांव की सरपंच हैं. भोयर कांग्रेस की युवा शाखा युवा कांग्रेस में स्थानीय विधानसभा उपाध्यक्ष भी थे.

इसे भी पढ़ें:  इस गांव में पास्टर और पादरियों के प्रवेश पर रोक, ग्रामीणों ने गांव की सीमा पर लगाया बोर्ड

कांग्रेस नेता की भाभी गंभीर घायल

अधिकारियों ने बताया कि कार चला रहे कौशिक ने भोयर की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी और घटनास्थल से फरार हो गया. इस घटना में हेमंत और उनकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए.उन्होंने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भोयर और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां भोयर की मौत हो गई. घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.

FIR दर्ज कराने की मांग की गई

कांग्रेस और ग्रामीणों ने किया इस सड़क हादसे को लेकर चक्कजाम किया. मृतक कांग्रेस नेता के शव को सड़क पर रखकर हाइवे में धरने पर बैठ गए. सिटी कोतवाली सामने  धरना दिया. पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. इस बीच यातायात प्रभावित रहा. हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गईं.

इसे भी पढ़ें:  भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : EOW-ACB ने SDM-तहसीलदार समेत 20 अफसरों के ठिकानों पर मारे छापे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles