Advertisment
छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरने से 12 वर्षीय छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. कक्षा 6वीं की छात्रा की कुएं में गिरने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है जब छात्रा नहाने के लिए पानी निकाल रही थी, तभी अचानक फिसलकर कुएं में गिर गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत खल्लारी गांव का है. जानकारी के अनुसार, मासूम योगिता साहू (12 वर्ष) अपने घर के बाड़ी में स्थित कुएं से पानी निकाल रही थी, उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे कुएं में गिर गई. आसपास मौजूद लोगों को जब इस बात की जानकारी मिली, तो तुरंत उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बच्ची की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

इसे भी पढ़ें:  सरकारी नौकरी लगने के बाद पत्नी ने पति-बेटे को छोड़ा:छत्तीसगढ़ में एसडीएम ज्योति मौर्य जैसा मामला

घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles