Advertisment
छत्तीसगढ़

दुष्कर्म के बाद 6 साल की भतीजी को उतारा मौत के घाट, आरोपी चाचा का केस नहीं लड़ेंगे वकील, अधिवक्ता संघ ने लिया फैसला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ सगा चाचा ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में आरोपी का केस कोई भी वकील नहीं लड़ेंगे. यह निर्णय दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में लिया गया. अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने कहा, जिले के इतिहास के लिए कल काला दिन था. हमारी संघ ने फैसला लिया है कि कोई भी वकील आरोपी का केस नहीं लड़ेगा. संघ के सचिव रविशंकर सिंह ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वकील संघ एकजुट है. कोई भी वकील आरोपी का केस नहीं लड़ेगा.

इसे भी पढ़ें:  पूर्व सीएम के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन : कांग्रेसियों ने CBI रेड का किया विरोध

बता दें कि नवरात्रि के अंतिम दिन सगे चाचा ने अपनी 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी और पड़ोसी को फंसाने उसकी कार में लाश को डाल दिया था. इस पूरे मामला का खुलासा दुर्ग पुलिस ने कर दिया है. पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद लाश छुपाने के लिए आरोपी ने पड़ोसी की कार का इस्तेमाल किया था. आरोपी को मालूम था कि कार का एक डोर खराब है, जिसका उसने शव छिपाने के लिए इस्तेमाल किया. आरोपी को सजा दिलाने के लिए मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा. इस मामले में कार मालिक निर्दोष है

इसे भी पढ़ें:  26 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, सगाई की चल रही थी बात

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles