Advertisment
छत्तीसगढ़

हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के दौरान हादसा: हाइड्रोलिक मशीन पर चढ़े दो युवक नीचे गिरे, एक की मौत दूसरा घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अभनपुर। हनुमान जयंती महोत्सव की तैयारियों के लिए झंडा लगा रहे एक युवक की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना में दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के परिजनों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता गोबरा नवापारा थाना में धरना देते हुए नारेबाजी कर रहे हैं.

घटना नवापारा के वार्ड क्रमांक 12 की है. 22 वर्षीय नितुल बीती रात अपने 2 साथियों के साथ नगर पालिका की गाड़ी में हनुमान जयंती महोत्सव के तैयारी के लिए राजिम रोड पर स्थित दम्मानी पेट्रोल पंप के पास सड़क के डिवाइडर में झंडा लगाने गया था. वाहन के हाइड्रोलिक में तीनों युवक चढ़कर झंडा लगा रहे थे, इसी दौरान ड्राइवर ने गाड़ी को आगे बढ़ाया तो हाइड्रोलिक पर खड़े तीनों युवक अनियंत्रित हो गए, जिससे नितुल और एक अन्य युवक सड़क पर गिर गए, वहीं तीसरे युवक ने खंभे को पकड़ कर लटक गया.

इसे भी पढ़ें:  CG में लाखों शिक्षकों की नौकरी खतरे में, TET अनिवार्यता केस में UP सरकार पर टिकी निगाहें

नीचे गिरने से नितुल का सिर फट गया, वहीं दूसरा युवक कमर के बल गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही दोनों को पहले नवापारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मेकाहारा रायपुर रिफर कर दिया गया. मेकाहारा में चिकित्सक ने नितुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही आज सुबह नवापारा नगर में फैलने के बाद नगरवासियों में शोक की लहर फैल गई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles