Advertisment
छत्तीसगढ़Accident

बस्तर पंडुम आ रहे ग्रामीणों की पिकअप पलटी, 30 घायल, 6 की हालत गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम 2025 का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचे हैं. उनके साथ सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा, डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ ही कई मंत्री और विधायक दंतेवाड़ा में हैं. बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरे बस्तर से ग्रामीण दंतेवाड़ा पहुंचे. इसी दौरान अरनपुर के पास एक बड़ा हादसा हो गया. ग्रामीणों से भरी एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई है.

ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी

दंतेवाड़ा जिले में ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन पलटने से हुए हादसे में 30 ग्रामीण घायल हुए हैं. इनमें से 6 ग्रामीणों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण का हाथ कट कर अलग हो गया है.

इसे भी पढ़ें:  सियार का आतंक : 4 ग्रामीणों पर किया जानलेवा हमला, मुनादी कर लोगों को दी जा रही चेतावनी

नक्सल प्रभावित इलाके के हैं सभी ग्रामीण

सभी ग्रामीणों को मौके से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया है. कुआकोंडा थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, ये सभी ग्रामीण दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके पोटली के रहने वाले हैं.

बस्तर पंडुम में शामिल होने पहुंच रहे थे ग्रामीण

दंतेवाड़ा हाई स्कूल मैदान में आज बस्तर पंडुम का कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इन सभी ग्रामीणों को पिकअप के जरिए दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय लाया जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles