Advertisment
छत्तीसगढ़

लाल आतंक को बड़ा झटका; 20 लाख के ईनामी 1 महिला सहित 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सुकमा। जिले में 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिनपर कुल 20 लाख रूपये का ईनाम था। आपको बता दें कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली जो PLGA बटालियन नंबर 2 कंपनी के सक्रिय सदस्य थे। लगातार नक्सलियों के खिलाफ़ हो रहे ऑपरेशन में बड़ी संख्या में नक्सली मारे जा रहे हैं जिसके कारण ये नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

सरेंडर करने वाले माओवादी में 8 लाख ईनामी नक्सली संतोष उर्फ सन्ना बरसे जो खूंखार नक्सली बारसे देवा का भाई है। उसने बताया कि पश्चिम बस्तर डिवीजन में सक्रीय कंपनी नंबर 2 के सारे नक्सली सदस्य मारे गए हैं। इस कंपनी में 50 नक्सली सदस्य होते थे। जिसके बाद अब अकेला बचे होने के कारण सीधे सुकमा पुलिस अधीक्षक के सामने पहुंच कर आत्मसर्पण किया है।

इसे भी पढ़ें:  बॉयफ्रेंड के साथ तैरती लाश देखने गई पत्नी:कहा-पति की हत्या किए, मुझे यकीन नही चलकर लाश दिखाओ

लगातार सुकमा पुलिस नक्सलियों के खात्मे और इलाके में शांति स्थापित करने में लगी है। आज सुकमा पुलिस के समक्ष दो पुरुष नक्सलियों पर 8-8 लाख रूपये तो एक महिला और एक पुरुष नक्सली पर 2-2 लाख रूपये का ईनाम था। नक्सलियों को आत्मसर्मपण कराने में सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के नेतृत्व में चिंतागुफा थाना और सीआरपीएफ 131 का योगदान रहा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles