Advertisment
छत्तीसगढ़

कार से 3 करोड़ का सोना बरामद : रायपुर के दो सेल्समैन कवर्धा में पकड़े गए, 8 लाख नकद भी बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा। कवर्धा क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है। 2 सैल्समैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बिना दस्तावेजों के भारी मात्रा में सोना लेकर जा रहे हैं।

इस सूचना पर संज्ञान लेते हुए कवर्धा पुलिस ने नाकेबंदी कर एक कार को रोका। कार में रायपुर के टिकरापारा भगत चौक निवासी उमाशंकर साहू और बैरन बाजार, फव्वारा चौक निवासी जावेद जिवानी सवार थे। पुलिस को उनके पास से 4 किलो सोना बरामद, कीमत लगभग 3 करोड़ बरामद किया है। उनके पास से 8 लाख रुपये नगद भी बरामद हुए हैं। मामले में आरोपियों को कवर्धा पुलिस ने हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें:  आधी रात को घर में घुस रहे तेंदुए से भीड़ गया पालतू कुत्ता, बचाई मालिकों की जान, CCTV में कैद हुआ वीडियो

इनकम टैक्स व जीएसटी विभाग को दी सूचना

मामले में अग्रिम कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने  इस मामले की सूचना आयकर विभाग और राज्य कर (GST) विभाग को भी दी है। अब आगे की कार्रवाई आयकर विभाग और राज्य कर (GST) विभाग करेंगे। जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह मामला अघोषित संपत्ति, कर चोरी या हवाला लेन-देन से तो जुड़ा नहीं है।

इन अफसरों ने की कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर (DSP) के पर्यवेक्षण में संपन्न की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बने सीपी राधाकृष्णन: सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles