Advertisment
छत्तीसगढ़

पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने किसान पँहुचा कलेक्ट्रेट , अधिकारियों में मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
सारंगढ़ : तहसीलदार और पटवारी पर गंभीर आरोप लगाकर किसान ने आज कलेक्टरेट में आत्मदाह की कोशिश की। किसान अपने साथ पेट्रोल की बोतल लेकर कलेक्टर कार्यालय आया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। किसान का नाम अग्रेश्वर पटेल बताया जा रहा है। अधिकारियों पर किसान ने प्रताड़ना और लूट का गंभीर आरोप लगाया है।

पूछताछ में किसान ने बताया कि वो खुरसुला गांव का रहने वाला है। पूरे गांव में दबंगों ने कब्जा कर लिया है, लेकिन प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसका घर धवस्त कर दिया। घर का सामान लूट लिया, यहां तक की उसकी जमीन तक जाने का रास्ता भी बंद कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल : ऑनलाइन काम- काज हो रहा प्रभावित, परेशान ग्रामीण दफ्तरों के काट रहे चक्कर

बिलाईगढ़ तहसीलदार कमलेश सिदार पर पर गंभीर आरोप लगाते हुए किसान ने कहा कि उसके घर पर बुलडोजर चला दिया गया। उसके खेत में लगे बोर को उखाड़ दिया गया। वो इस मामले को लेकर कई बार कलेक्टर से मिल चुका है, लेकिन कहीं उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए वो अपनी जान देना चाहता है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles