
कौन चला रहा है आपका WhatsApp चोरी-छिपे? अगर नहीं है आपको पता, तो तुंरत करें यहां चेक…
WhatsApp एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है. कई लोगों के इस पर सीक्रेट्स मैसेज, फोटो और वीडियो भी होते हैं. लगभग सभी यूजर्स चाहते हैं कि उनकी सीक्रेट चैट्स, फोटो और वीडियो आदि कोई देख ना सके. हालांकि कई लोग चोरी-छिपे आपके WhatsApp का एक्सेस ले सकते हैं. एक खास तरकीब आपको बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से चेक कर सकते हैं कि कौन चोरी-छिपे आपकी सीक्रेट चैट पढ़ रहा है. इसके लिए आपको कोई ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ एक ट्रिक फॉलो करनी होगी. तो आइए जानते है कैसे करें चेक…
फॉलो करें ये प्रोसेस
WhatsApp ओपेन करें, इसके बाद एंड्रॉयड में टॉप राइट पर तीन डॉट मिलेंगे, उस पर क्लिक करें. इसके बाद Linked Devices पर क्लिक करें. यहां आप देख सकते हैं कि आपका डिवाइस कहां-कहां लॉगइन है.
लॉगआउट करने का भी ऑप्शन
अगर आपका अकाउंट अनजान डिवाइस पर लॉगइन है, तो आप उसको लॉगआउट कर सकते हैं. लॉगआउट से पहले स्क्रीनशॉट्स ले लें, ताकि भविष्य में कंप्लेंट आदि कर सकें.
पॉपअप में दिखेगा Log Out
अगर किसी अनजान डिवाइस पर लॉगइन है, तो उस पर टैप करके रखें. इसके बाद पॉपअप आएगा. इसमें Log Out और Close का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें से Log Out को चुनें.



