
जांजगीर चांपा में चोरी और हत्या के 4 आरोपी पकड़ाए, युवक की पीट-पीटकर हत्या की, मंदिर के दान पेटी से 1.25 लाख चुराए
जांजगीर चांपा जिले में बीते दिनों हुई चोरी और हत्या के मामले का खुलासा हुआ है। होली के दिन बिर्रा थाना क्षेत्र में एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार हुए है, अन्य 3 लोग अभी भी फरार है।
वहीं, अकलतरा थाना क्षेत्र के महामाया मंदिर में हुई 1.25 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रुद्र कोसले 65 दिनों से फरार चल रहा था।
होली के दिन युवक की हत्या
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम डभराखुर्द निवासी चित्रांशु पटेल की मौत हो गई है। होली के दिन पुरानी रंजिश के चलते 6 लोगों ने उस पर हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
होली के दिन चित्रांशु अपने दोस्त के साथ होली खेलकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोस के राज केवट, कृष्ण कुमार पटेल, मोहन लाल पटेल और तीन अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडों और मुक्कों से चित्रांशु की पिटाई की। उसके दोस्त पर भी हमला किया, लेकिन वह किसी तरह भाग निकला।
गंभीर हालत में चित्रांशु को पहले जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। चार दिन के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले मारपीट का मामला दर्ज किया था। मौत के बाद धारा बदलकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।
पूछताछ में तीन आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की बात स्वीकार की है। राज केवट, कृष्ण कुमार पटेल और मोहन लाल पटेल को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
महामाया मंदिर में 1.25 लाख रुपए की चोरी
घटना 16-17 जनवरी की रात की है। महामाया मंदिर में चोरों ने गेट में लगे ताले को तोड़कर दान पेटी से रुपए चुराए थे। अकलतरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पूर्व में चोरी के मामलों में शामिल रहे लोगों से पूछताछ की।
जांच में पता चला कि आरोपी रॉकी भारतेंदु घटना के दिन गुरु घासीदास चौक स्थित अपने मामा के घर आया था। सीसीटीवी में वह महामाया मंदिर के पास दिखाई दिया था। पुलिस ने उसे कवर्धा जिले से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल की और दूसरे आरोपी रुद्र कोसले का नाम बताया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रुद्र कोसले को भी पकड़ लिया। उसके पास से 25 हजार रुपए नकद और एक बाइक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 331(3) और 305(आ) BNS के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



