Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

3 गुना प्रॉफिट का झांसा…शिक्षक से 48 लाख ठगी: 50 लाख में 100 बैंक-अकाउंट, 1000 में सिम खरीदे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में आत्मानंद स्कूल के टीचर से 48 लाख की ठगी हुई है। इन्वेस्टमेंट साइट की आड़ में ठगों ने ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया और निवेश किए गए रकम पर दो से तीन गुना प्रॉफिट दिखाया, जिसके बाद झांसे में आकर टीचर ने बड़ी रकम इन्वेस्ट कर दिया।

शिकायत और खातों की जांच के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे में तीन दिन तक संदिग्धों की रेकी की, जिसके बाद 3 अंतर्राज्यीय शातिर ठगों को पकड़ा। गिरोह के सदस्यों ने 99 दिन में 15 करोड़ से अधिक का लेनदेन किया है। आरोपी 50 हजार रुपए में बैंक अकाउंट और यूपी, बिहार, बंगाल जैसे राज्य से 1000 रुपए में सिम खरीदते थे।

इसे भी पढ़ें:  ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट, सोने-चांदी के जेवर और नगदी लूटकर तीन हथियारबंद लुटेरे फरार

ठगी को अंजाम देने ऑनलाइन गेम, ट्रेडिंग, वर्क-फ्रॉम होम, रेटिंग रिव्यू, बीमा पॉलिसी, डिजिटल अरेस्ट जैसे कई तरीके अपनाते थे।

आत्मानंद स्कूल के टीचर को बनाया निशाना

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, मोपका निवासी सौरभ साहू बेमेतरा जिले के आत्मानंद स्कूल में टीचर हैं। दिसंबर में उनके पास वॉट्सऐप नंबर पर हेल्सबर्ग के एडवाइजर ज्योति कृष्णा और हरशद नाम के व्यक्ति ने ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के संबंध में मैसेज कर मोटी कमाई का झांसा दिया।

जिसके बाद शिक्षक ने हेल्सबर्ग नामक इंवेस्टमेंट साइट पर निवेश शुरू किया। शुरुआत में निवेश किए गए रकम पर दो से तीन गुना प्रॉफिट दिखाया गया, जिसके बाद टीचर झांसे में आकर 48 लाख 91 हजार रुपए इन्वेस्ट कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  पुजारी की हत्या का खुलासा : अवैध संबंध के चलते की गई निर्मम हत्या, 12 घंटे में ही एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

शिक्षक ने जब रुपए मांगे तो उससे और रुपए मांगने लगे। ठगी का एहसास होने के बाद टीचर ने शिकायत दर्ज कराई।

तीन दिन तक रेकी फिर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

शुरुआती जांच में बैंक खाते दूसरे राज्यों के मिले। एक-एक कर कड़ी सीधे महाराष्‍ट्र के ठाणे से जुड़ी। एसीसीयू की एक टीम महाराष्ट्र ठाणे पहुंची। यहां तीन दिनों तक लगातार संदिग्धों की रेकी की गई।

अपराध की पुष्टि के बाद तीनों को स्थानीय पुलिस की मदद से भिवंडी इलाके में रेड कर शाकिब अंसारी, मेराज मोहम्मद अकरम और अंसारी फैजुल अहमद को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने किया 3 लाख का अवैध एमपी निर्मित शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

रिमांड पर आरोपी, गैंग की जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को रिमांड पर रखा है। उनसे गिरोह के अन्य सदस्यों व ठगी की रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों से पूछताछ में उनके गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी मिल सकती है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles