Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

किन्नरों ने युवक को सरेराह पीटा, लोगों के साथ पुलिस भी बनी रही मूकदर्शक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. राजधानी रायपुर में किन्नरों ने मिलकर एक युवक की सरेराह बेरहमी से पिटाई कर दी. वहीं सामने खड़ा पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने देखता रहा. पुलिसकर्मी ने युवक को किन्नरों से बचाने की कोशिश भी नहीं की. वहीं इस दौरान आस-पास लोगों की भीड़ भी लगी रही, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग पुलिस प्रशासन पर तंज कसते नजर आ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, किन्नरों के हत्थे चढ़ा युवक पुलिस गाड़ी का ड्राइवर है. बताया जा रहा है कि स्कूटी पर सवार किन्नर शनिवार 15 मार्च को अपने रास्ते जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस की गाड़ी से उन्हें ठोकर लगी जिससे वे दुर्घटना का शिकार होते-होते बचे. इसके बाद किन्नरों ने आक्रोशित होकर किन्नरों ने ड्राइवर की धुनाई कर दी.

इसे भी पढ़ें:  ओलंपिक विजेता Manu Bhakar आएंगी रायपुर, अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में होंगी शामिल …

वहीं इस मामले में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद आरक्षक ने युवक को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन किन्नर समूह में आरक्षक सामने ही युवक को घसीट कर पीटने लगे. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles