Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के बेटे को ED का समन : शराब घोटाले में करेगी पूछताछ, सोमवार को बघेल निवास सहित 14 ठिकानों में पड़ी थी रेड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित  शराब घोटाले मामले में ईडी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को समन भेजा है। चैतन्य बघेल को 15 मार्च को ईडी दफ्तर में तलब किया गया है। इस दौरान ईडी चैतन्य बघेल से पूछताछ करेगी। सोमवार को ईडी ने बघेल निवास सहित 14 ठिकानों में छापेमारी की थी।

सोमवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल (bhupesh baghel) के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर ED ने दबिश दी थी। भिलाई-3 स्थित वसुंधरा नगर निवास और रायपुर निवास पर शराब घोटाला मामले में ED ने रेड मारी थी। दो गाड़ियों में पहुंची अफसरों की टीम घर पर कई दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल से पूछताछ भी हुई। प्रदेशभर के 14 जगहों पर ED ने कार्रवाई की थी।

इसे भी पढ़ें:  जमीन गाइडलाइन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, कहा- शराब, कोयला और महादेव सट्टा का पैसा खपाना था इसलिए कांग्रेस ने…

शराब घोटाले को लेकर कार्रवाई 

रेड को लेकर  ईडी ने प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें कहा गया कि,ईडी छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले के संबंध में 14 स्थानों (छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में) पर पीएमएलए के तहत तलाशी ले रहा है। जिसमें उनके बेटे चैतन्य बघेल का आवास और करीबी सहयोगी भूपेश बघेल, पुत्र, लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ ​​पप्पू बंसल का आवास भी शामिल है। ईडी को पता चला है कि, चैतन्य बघेल शराब घोटाले से उत्पन्न अपराध की आय के प्राप्तकर्ता भी हैं। जिसमें अपराध की कुल आय लगभग 2161 करोड़ रुपये है, जिसे विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निकाला गया है।

इसे भी पढ़ें:  जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

ED ने 6 मोबाइल किया जब्त 

ED के अधिकारियों ने दास्तावेज जब्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ED ने नेहरू नगर में मुकेश चंद्राकर और राजेंद्र साहू के घर से फाइलें जब्त की हैं। यह भी पता चला है कि, 6 मोबाइल को भी सिम कार्ड सहित जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि, मोबाइल से बातचीत के डिटेल खंगालेगी ED की टीम।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles