Advertisment
अन्य खबरें

राज्य में गुटखा और पान मसाला हुआ प्रतिबंधित , खाना और बेचना दोनो हुआ जुर्म

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रांची झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य में गुटखा और पान मसाले की बिक्री, भंडारण और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी इसकी घोषणा की है. उन्होंने इस फैसले पर स्पष्ट किया कि गुटखा बेचने, भंडारण करने या सेवन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। डाॅ अंसारी ने बताया कि गुटखा माफिया और अवैध कारोबारियों पर विशेष नजर रखी जाएगी. किसी भी दुकान, गोदाम या व्यक्ति के पास गुटखा मिलने पर न केवल सख्त कानूनी कार्रवाई होगी बल्कि गोदाम भी सील किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ” झारखंड के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पान मसाले और गुटखा के कारण कैंसर जैसी घातक बीमारी तेजी से बढ़ रही है. धीरे-धीरे हमारे युवा साथी मौत की ओर बढ़ रहे हैं, और मैं अपनी आंखों के सामने उन्हें मरते नहीं देख सकता. उन्होंने कहा कि मैं एक डॉक्टर होने के नाते समझता हूं कि यह जहर किस हद तक शरीर को बर्बाद कर सकता है. राज्य की जनता ने मुझे जब स्वास्थ्य मंत्री बनाया है, तो मेरा पहला कर्तव्य उनके जीवन की रक्षा करना है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रेन के पहियों के नीचे छुप कर 250km तक किया सफर, जबलपुर से सामने आया चौंकाने वाला Video

डॉ. अंसारी ने कहा, “मुझसे लगातार माताएं और बहनें गुहार लगा रही थीं कि उनके बच्चे और भाई नशे की गिरफ्त में फंसकर अपना जीवन नष्ट कर रहे हैं. मैंने उनकी पीड़ा को समझा और यह ठोस निर्णय लिया. यह सिर्फ एक प्रतिबंध नहीं, बल्कि उन परिवारों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपने बच्चों को कैंसर की वजह से खो दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह फैसला पूरे राज्य के लिए एक नजीर बनेगा. डॉ अंसारी ने अधिकारियों और आम जनता से अपील की कि इस फैसले को एक चुनौती की तरह लें और झारखंड को गुटखा मुक्त बनाने में सहयोग करें. उन्होंने कहा, “हम एक ऐसा ट्रेंड सेट करना चाहते हैं, जिसे अन्य राज्य भी फॉलो करें और पूरे देश में यह मुहिम चले।

इसे भी पढ़ें:  जन्म के बाद नहीं रोया नवजात, नई पद्धति से इलाज:कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 दिनों तक चला इलाज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles