Advertisment
छत्तीसगढ़

नशेड़ी दामाद ने फूंक डाला घर : सास के घर रह रहा था घर जमाई बनकर, सबको बाहर निकालकर लगा दी आग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दामाद ने अपनी सास के घर को आग के हवाले कर दिया। आगजनी में घर पर रख लगभग एक लाख का सामान जलकर खाक हो गया। यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के ग्राम जतरा निवासी फूलबाई (55) ने अपनी बेटी की शादी ग्राम तोलगे निवासी लीलाधर धोबा से कराई थी। पति की मौत के बाद उसने अपने दामाद को धर जमाई बनाया था।

धीरे-धीरे बढ़ने लगा आपसी विवाद 

शुरू में सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन बाद में लीलाधर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगा। सोमवार को भी किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद उसने अपनी सास, पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। रात करीब 11 बजे उसने नशे की हालत में घर पर आग लगा दी।

इसे भी पढ़ें:  पंडित प्रदीप मिश्रा के शिवमहापुराण में महिला चेन स्नेचर गैंग:रायपुर में वारदात करने आजमगढ़ से पहुंची थी शातिर महिलाएं

देखते ही देखते पूरा घर जलकर हुआ खाक

जब आग की लपटें तेज हुई तो आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने आग बूझाने की बहुत कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया।

आरोपी के हैं चार बच्चे 

लीलाधर की शादी को दस साल हो चुके हैं और उसके चार बच्चे भी हैं। इस घटना के बाद से परिवार बेघर हो गया है। वहीं फूलबाई को लाखों का नुकसान हुआ है।

आरोपी गिरफ्तार

वहीं फूलबाई ने बुधवार को लैलूंगा थाने पहुंचकर अपने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दामाद लीलाधर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  खदान में ब्लास्ट से दहला स्कूल, दीवारों में आई दरार, दहशत में छात्र

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles