Advertisment
अन्य खबरें

पहले पति को किडनी बेचने पर किया मजबूर, फिर किडनी के पैसे लेकर आशिक के साथ रफूचक्कर हो गई पत्नी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

”इश्क और जंग में सब जायज है” इस मुहावरे को चरितार्थ करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने अपनी बीवी के डिमांड पर अपनी एक किडनी बेच डाली. लेकिन किडनी बेचने से ज्यादा झटका उसे तब लगा जब उसकी पत्नी लिवर बेचकर मिले रुपये लेकर अपने आशिक के साथ फरार हो गई. ये चौंकाने वाला पश्चिम बंगाल के हावड़ा  से सामने आया है. यहां पत्नी ने पहले पति को अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के खर्च के लिए किडनी बेचने को मजबूर किया और किडनी के रुपये लेकर भाग गई

अपने परिवार को खुश रखने इंसान क्या कुछ नहीं करता. प्रेम और जज्बात में आकर अपने परिवार के लिए पूरी मेहनत करता है. अगर इससे भी गुजर बसर मुश्किल होता है तो कभी-कभी ऐसे कदम उठा लेते है, जिसका कभी-कभी बूरा अंजाम भी भुगतना पड़ता है. हाल हीं में एक शख्स ने अपने परिवार की खुशी के लिए अपनी किडनी निकालकर बेच डाली.

इसे भी पढ़ें:  भाई-बहन का ‘कलंकित प्रेम’! दोनों शादी करने की कर रहे थे तैयारी, तभी कहानी में आया ट्विस्ट और फिर…

पूरा मामला पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सामने आया जहां सांकराइल के रहने वाले एक परिवार की महिला ने पहले तो अपने पति को उसकी किडनी बेचने पर मजबूर किया. जिसके बाद उसे ऐसा झटका लगा कि वह एक किडनी के साथ तो जी लेगा, लेकिन अब उसे जिंदगी अकेले ही गुजर करनी होगी. दरअसल युवक को किडनी बेचने पर 10 लाख रुपये मिले थे.

किडनी बेचकर युवक को मिले रुपये लेकर उसकी पत्नी अपने आशिक के साथ फरार हो गई. शख्स की पत्नी ने पहले तो उसे बेटी की शिक्षा और उसकी शादी के खर्च को लेकर इमोशनली ब्लैकमेल किया और कहा कि बेटी के लिए आपको अपनी किडनी बेच देनी चाहिए क्योंकि उसकी पढ़ाई और शादी के खर्च भी हमें उठाना है. इस बात के लिए पति को मनाने में महिला को करीब एक साल से ज्यादा का वक्त लग गया. इसके बाद शख्स ने एक खरीदार को खोज निकाला और 10 लाख रुपये में अपनी किडनी बेच डाली.

इसे भी पढ़ें:  जीत गए कवासी लखमा, एक ही वार में प्रतिद्वंदी को कर दिया ढेर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles