Advertisment
छत्तीसगढ़

कांग्रेस को बड़ा झटका : महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त, भाजपा ने जताई थी आपत्ति

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी. नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. धमतरी में कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया है. भाजपा ने गोलछा को निगम का ठेकेदार बताकर आपत्ति जताई थी. इस मामले में आज सुनवाई के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया.

12 प्रत्याशियों का स्वीकृत हुआ है नामांकन

अपर कलेक्टर इंदिरा देवरानी ने बताया कि धमतरी में महापौर के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया था. समीक्षा के बाद कुल 12 प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकृत हुए हैं. विजय गोलछा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा था, जिस पर भाजपा ने गोलछा को निगम का ठेकेदार बताकर आपत्ति जताई थी. इस मामले में आज सुनवाई के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया. बताया जा रहा कि कांग्रेस ने एक मुस्लिम महिला को भी उम्मीदवार बनाया है.

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री साय को किर्गिस्तान में फंसी लड़की ने वीडियो जारी कर किया धन्यवाद, सीएम ने सोशल मीडिया में शेयर कर कही ये बात

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles