Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में 10वीं के छात्र की करंट से मौत: पड़ोसी की छत पर मिली लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जय भारत स्कूल में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र हिमेश पटेल की 11 केवी हाईटेंशन लाइन से करंट लगने के कारण मौत हो गई। मृतक का शव पड़ोसी के घर की छत पर मिला, जिसके शरीर पर जलने के गंभीर निशान पाए गए।

गांव बोकरेल का रहने वाला हिमेश स्कूल के पास एक किराए के मकान में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को जब परिजनों ने उससे बात करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद मिला। चिंतित परिजनों ने उसके दोस्तों से संपर्क किया। एक दोस्त किराए के मकान पर गया, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। आस-पास की तलाश के बावजूद हिमेश का कहीं पता नहीं चला।

इसे भी पढ़ें:  ड्राई-डे के बाद भी पूरी रात बिकी शराब, भिलाई में बबीना बार का फ्रंट शटर सील; बैक डोर से बिक्री होती रही

बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत की आशंका

बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के अनुसार, हिमेश की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तलाश शुरू की। बुधवार को उसका शव पड़ोसी की छत पर मिला। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि छत से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles