
छत्तीसगढ़
दिनदहाड़े लड़कियों की गुंडागर्दी : सरेराह युवती की कर दी धुनाई, वीडियो हुआ वायरल
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से युवतियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, कुछ लड़कियां बीच सड़क में एक युवती की जमकर पिटाई कर रही हैं। मारपीट की घटना कपड़ा दुकान में काम करने वाली युवती के साथ हुई है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसके बाद से इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।



