
पश्चिम अफ्रीका के तट पर बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी नाव पलटी, 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों की डूबने की आशंका
पश्चिम अफ्रीका के तट पर एक प्रवासी नाव पलट गई। जिसमें 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों के डूबने की आशंका है। यह घटना मोरक्को के दखला बंदरगाह के पास हुई, जो पश्चिमी सहारा के विवादित क्षेत्र में स्थित है। इस नाव पर कुल 86 लोग सवार थे।
पाकिस्तानी दूतावास के अनुसार, यह नाव 80 यात्रियों को लेकर मॉरिटानिया से इस महीने की शुरुआत में रवाना हुई थी। नाव के पलटने के बाद 36 यात्रियों को बचा लिया गया, जिनमें से कुछ पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि नाव में कुल 86 लोग सवार थे, जिनमें 66 पाकिस्तानी नागरिक थे।
लोगों की मदद में जुटी पाकिस्तानी दूतावास
मोरक्को में स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर इस घटना के पीड़ितों की मदद की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी संकट प्रबंधन यूनिट सक्रिय कर दी है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का बयान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है।



