Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइम

मां ने नहीं बनाया खाना तो बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, पीट-पीटकर कर मार डाला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जशपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली सी बात को लेकर अपनी मां की हत्या कर दी. आरोपी बेटा फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है.

मामला बागबहार थाने के वंसतपुर का है, जहां बेटे ने अपने घर में अपनी ही मां की पिट पिटकर हत्या कर दी. महज खाने बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में लात घुसे से मारपीट कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो मामले आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि एक पार्थी ने बागबहार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि बंसतपुर निवासी मृतका प्रेमवती चौहान (उम्र 65 वर्ष) से बीती रात करीब 7.30 बजे उसका पुत्र पुरुषोतम धुरिया के ‌साथ खाना नहीं बनाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में 179 उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट:237 में से 194 कैंडिडेट जमानत नहीं बचा पाए; सबसे ज्यादा BSP के प्रत्याशी

ऐसे बढ़ा विवाद और…

मां के खाना नहीं बनाए जाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुरषोत्तम ने अपनी मां से जमकर मारपीट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद एक रिश्तेदार ने बागबहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया. बागबहार पुलिस ने आरोपी पुरषोत्तम धुरिया के विरुद्ध धारा 103(1) BNS का तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम कराया. आरोपी के अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles