Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: महामाया मंदिर में चोरीर, दान पेटी तोड़कर 2 लाख चुराए, जांच में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट की कुंडी तोड़कर दान पेटी से करीब 2 लाख रुपए उड़ा ले गए। घटना गुरुवार रात की है।

मंदिर के पुजारी ने रोजाना की तरह रात को मंदिर का गेट बंद कर ताला लगा दिया था। शुक्रवार सुबह जब वे पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो गेट की कुंडी टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो दान पेटी का ताला भी टूटा हुआ था। जमीन पर कुछ सिक्के बिखरे पड़े थे, जबकि करीब 2 लाख रुपए के नोट गायब थे।

अलकतरा थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई गई है जिसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है। अकलतरा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी, तीनों आरोपी गिरफ्तारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles