Advertisment
मुंबई

सैफ अली पर हमला करने वाले की पहली तस्वीर आई सामने, CCTV में सीढ़ियों से भागता दिखा आरोपी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी की पहली तस्वीर सामने आई है। आरोपी बिल्डिंग की एग्जिट सीढ़ियों से नीचे की ओर भागता दिख रहा है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैप्चर हुई है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी 16 जनवरी की रात करीब 2:30 बजे छठवें फ्लोर की सीढ़ियों से भागता दिखा। आरोपी ने गले में लाल रंग का गमछा दाल रखा है। भागते हुए उसे कैमरे की तरफ भी देखा जा सकता है। बता दें, अभिनेता सैफ अपनी वाइफ करीना, बच्चों और अन्य स्टाफ के साथ मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर रहते हैं। ये वारदात इसी जगह पर हुई।

इसे भी पढ़ें:  मुंबई में अफजल गैंग ने दो स्कूलों को दी बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हाईअलर्ट पर

तस्वीर में संदिग्ध आरोपी के गले में गमछा दिख रहा है। कंधे पर एक बैग टांगा है। शख्स को बिल्डिंग की एग्जिट सीढ़ियों से  दबे पांव भागते देखा गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक, मामला चोरी का बताया जा रहा है। रात करीब ढाई बजे अज्ञात हमलावर सैफ अली खान के घर में चोरी के अंजाम से पहुंचा था। झड़प के दौरान उसने एक्टर पर 6 बार चाकू से वार किया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles