Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 3 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन में बदलाव शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने 3 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसमें मुंगेली, बस्तर ग्रामीण और रायगढ़ ग्रामीण शामिल है।

जारी आदेश के मुताबिक, बस्तर ग्रामीण से प्रेमशंकर शुक्ला, रायगढ़ ग्रामीण में नागेन्द्र नेगी और मुंगेली में घनश्याम वर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यह आदेश दिल्ली से जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है।

जारी आदेश देखिए..

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का आदेश जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है।
कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का आदेश जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है।

रायपुर में भी बदले जाएंगे जिला अध्यक्ष

दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन में बड़ा बदलाव करने वाली है। प्रदेश में शहर और ग्रामीण मिलाकर 30 से ज्यादा जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी जैसे जिले शामिल है। संगठन के खाली पदों पर भी नियुक्तियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में हाइवा ने बाइक सवारों को रौंदा, मौके पर ही तीनों की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles