Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

8 साल की बच्ची पर कुत्ते का हमला : हफ्तेभर से लोगों को दौड़ा रहा डॉग, शिकायत के बाद भी नहीं पहुंच रही नगर निगम की टीम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है. सोमवार को एक बच्ची का जान बाल-बाल बची. दरअसल एक कुत्ते ने जोन-2 साईं नगर में 8 साल की बच्ची पर हमला कर दिया. बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने कुत्ते को खदेड़ा, तब उसकी जान बच सकी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्ची सड़क से जा रही है, तभी एक स्ट्रीट डॉग ने उस पर हमला कर दिया. लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी नगर निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची. जानकारी के मुताबिक, जिस बच्ची को कुत्ते ने काटा है, उसका नाम अंजलि है. उनका परिवार जोन-2 साईं नगर के काली मंदिर गली में रहता है. अंजलि की मां सरस्वती ध्रुव ने बताया कि बेटी को कुछ खाने का सामान लेने के लिए किराना दुकान भेजी थी. इस दौरान डॉग ने उस पर हमला कर दिया. उसके रोने की आवाज सुनकर सभी दौड़े और कुत्ते को भगाकर बेटी की जान बचाई.

इसे भी पढ़ें:  विश्वकर्मा जयंती पर मर्डर, मामूली विवाद के बाद युवक की लोहे की रॉड से हत्या

लगातार लोगों पर हमला कर रहे स्ट्रीट डॉग

बच्ची के हाथ पर डॉग के नाखून से खरोचें आई है. बच्ची को मेकाहारा ले जाकर उसे इंजेक्शन लगवाया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट डाॅग लोगों पर हमला कर रहे हैं. नगर निगम की डॉग कैचर टीम भी कुत्तों को नहीं पकड़ रही है. शिकायत के बाद भी नगर निगम की टीम नहीं पहुंचती.

अफसर ने कहा – शिकायत नहीं आई है, कुत्ते को पकड़ने टीम भेज दी है

नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर तृप्ति पाणीग्रही ने कहा, हमारे में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है. हालांकि इस घटना की जानकारी मिली है. कुत्ते को पकड़ने के लिए नगर निगम की टीम भेज दी गई है.

इसे भी पढ़ें:  अग्निवीरों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री : बच्चों को दी बधाई, बोले- लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट काफी महत्वपूर्ण पड़ाव

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles