Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : मजदूर की सड़ी गली लाश तालाब में मिली, आदी था नशे का

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। जिले में तालाब में युवक की सड़ी-गली लाश मिली है। शव की पहचान करण दिनकर (35) के रूप में हुई है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के चंडीपारा का है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने देखा कि चंडीपारा में तालाब में शव तैर रहा हैस जो बुरी तरह से सड़ी-गली हालत में था।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर शिनाख्त में करने में जुटी। इस दौरान मृतक की पहचान करण दिनकर (35) के रूप में की गई। युवक का घर तालाब से 200 मीटर के दूरी पर ही है। मृतक करण दिनकर के परिजनों ने पामगढ़ थाने में 15 दिसंबर को उसके लापता होने की जानकारी दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  अश्लील फिल्म देखकर 5 साल की बच्ची से रेप, चॉकलेट का लालच देकर रूम ले गया

21 दिनों के बाद युवक का शव बरामद किया गया है। परिजनों ने बताया कि करण दिनकर रोजी मजदूरी का काम करता था और नशे का आदी था। थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने जांच की है। हत्या जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles