Advertisment
छत्तीसगढ़

ये क्या हो रहा छत्तीसगढ़ में! इधर ट्रेन में उठा धुआं और उधर पटरी से डिरेल करने की साजिश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर-जीपीएम। विशाखापत्तनम से एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) जा रही ट्रेन में भिलाई रेलवे स्टेशन के पास धुआं उठने से हड़कंप मच गया. यात्रियों में ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद यह स्पष्ट हो गया कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी.

वहीं दूसरी तरफ पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के करीब टनल में ट्रेन 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश सामने आई है. रेलवे के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, भनवारटंक-खोडरी के बीच अप लाइन में टनल (स्थानीय भाषा में बोगदा कहते हैं) के अंदर रेलवे ट्रैक पर तीन अलग-अलग जगहों पर नाली के स्लैब रख दिए गए थे. यह किसने रखा, इसकी जांच पेंड्रारोड आरपीएफ कर रही है. यह घटना 29 तारीख रात 12:30 बजे की बताई जा रही है. इस घटना को हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन के लोको-पायलट ने देखा और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी. लोको-पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया.

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में ठंड से एक अधेड़ की मौत...13 डिग्री न्यूनतम तापमान:रात में बढ़ी ठिठुरन

जानकारी के लिए बता दें, रेलवे कर्मचारी टनल के अंदर सतत निगरानी करते रहते हैं. उसके बावजूद भी रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखा जाना किसी साजिश का अंदेशा हो सकता है. यह क्षेत्र चारों ओर पहाड़ों और घने जंगल से घिरा हुआ है. बहरहाल, रेलवे ट्रैक पर जानबूझकर पत्थर रखना बेहद खतरनाक था. शरारत किसने की, यह पता लगाना बेहद जरूरी है.

इस कारण ट्रेन नंबर 20807 (हीराकुंड एक्सप्रेस) मौके पर खड़ी रही. इसके अलावा, उसी ट्रैक से गुजरने वाली 18247 रीवा एक्सप्रेस और 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस करीब एक से दो घंटे तक खड़ी रहीं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles