Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

बेटी को पिटता देख बचाव करने आई पत्नी पर फूटा पति का गुस्सा, छत से फेंका नीचे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर से दिलदहलाने देने वाला मामला सामने आया है. एक पति ने अपनी पत्नी की पहले बुरी तरह पिटाई की. उसके बाद छत की बालकनी से नीचे फेंक दिया. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके का है. जहां आरोपी पति सुनील जनबन्धु ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बेटी को किसी बात को लेकर पिटाई कर रहा था. इसी दौरान काम से लौटी पत्नी सपना ने बेटी को पिटने का विरोध किया. इस पर पति ने उसकी पिटाई करते हुए छत से फेंक दिया.

इसे भी पढ़ें:  मोदी सरकार का यह बजट विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का भागीरथ प्रयास है- प्रशांत सिंह ठाकुर

पड़ोसियों ने बताया कि सुनील इलेक्ट्रिशियन का काम करता है. शराब का आदी है. पत्नी सपना झाड़ू-पोछे का काम करती है. काम से लौटी थी, उसी वक्त आरोपी पति ने घटना को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी सुनील जनबन्धु को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास समेत अनेक मामलों में अपराध दर्ज कर लिया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles