Advertisment
दिल्ली

‘अरविंद केजरीवाल निश्चित तौर पर भगवान हैं, कृष्ण के अवतार’ – अवध ओझा, AAP नेता

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हाल ही में राजनीति में आए प्रसिद्ध शिक्षक अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भगवान बताया है. पटपड़गंज सीट से पार्टी के उम्मीदवार ओझा ने केजरीवाल को कृष्ण का अवतार बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि लोग केजरीवाल के पीछे पड़ गए हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि कोई गरीबों के लिए काम करे, ओझा ने कहा कि लोग डर रहे हैं कि कहींवह 2029 में प्रधानमंत्री ना बन जाए.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अवध ओझा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल जी निश्चित तौर पर भगवान हैं, मैं तो कह ही चुका हूं कृष्ण के अवतार हैं.” यह बयान अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. जब कोई समाज बदलने की कोशिश करता है या गरीबों का मसीहा बनने की कोशिश करता है, तो समाज के कंस उसके पीछे पड़ जाते हैं. यही कारण है कि भगवान कृष्ण को जेल में डाल दिया गया था, जैसा कि देवकी और वासुदेव ने किया था. समाज के कंस नहीं चाहते कि कोई गरीबों, मजलूमों या पीड़ितों के लिए काम करे.

इसे भी पढ़ें:  PM मोदी इलेक्टोरल बॉन्ड पर पहली बार बोले

अवध ओझा ने कहा कि केजरीवाल बुद्धिमान हैंऔर उनमें भगवान के लक्षण हैं, कहते हुए, “दिल्ली की जो स्थिति है वह उदाहरण बनती जा रही है पूरे भारत के लिए. सबकी हालत खराब है कि 2029 में कहीं केजरीवाल प्रधानमंत्री ना बन जाएं. निश्चित तौर पर लोग उनके पीछे पड़े हुए हैं. वो बिल्कुल भगवान हैं, एकदम मैं तो कहता हूँ वो भगवान हैं. शिक्षा फ्री कर दी. आज मैंने अखबार में पढ़ा कि एक व्यक्ति ने अपनी मां को घर में बंद करके उज्जैन चला गया, जहां वह भूख से मर गई. वे जानते हैं कि आज के दौर में बुजुर्ग बीमार होते हैं तो उनकी सेवा करने वाला कोई नहीं है, कितनी दूरदर्शिता की बात है यह. यह स्वभाविक रूप से भगवान के लक्षण हैं.

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में हवा के साथ पानी भी जहरीला, सफेद झाग से भरी यमुना, वीडियो दिखा लोगो ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

हिंदुओं की आस्था का मजाक: BJP

भाजपा ने अवध ओझा के बयान को हिंदुओं की आस्था का मजाक बताया. दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता प्रीति अग्रवाल ने एक्स पर लिखा, ‘आम आदमी पार्टी नेता द्वारा भ्रष्ट केजरीवाल को श्री कृष्ण जी जैसा बताया जाना शर्मनाक और अस्वीकार्य है. आम आदमी पार्टी हिंदुओं की आस्था का मजाक बनाने से कभी नहीं कतराती है.’

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles