Advertisment
छत्तीसगढ़

धमतरी में 6 साल के जुड़वा भाइयों की कुएं में मिली लाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी: कोकड़ी (खैरा) गांव में 6 साल के जुड़वा भाई होरीलाल और डोमन लाल अपने घर के पास खेल रहे थे. काफी देर खेलने के बाद बच्चे जब वापस घर नहीं लौटे तो दोपहर करीब साढ़े 3 बजे माता-पिता ने बच्चों की खोजबीन शुरू की. लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं चला. धीरे-धीरे बच्चों की गुमशुदगी की बात पूरे गांव फैल गई. घटना सोमवार दोपहर की है.

घर से सामने खेल रहे बच्चे कुएं में गिरे

परिवार वाले और गांव वालों ने दोनों मासूम बच्चों को ढूंढना शुरू किया. दोपहर को उन्हें आखिरी बार रंग मंच के करीब देखा गया था. वे अक्सर इसी जगह पर खेलते थे. यहीं पास में पुराना खंडहर नुमा घर है. इसी घर के पास एक कुंआ है. जिसकी गहराई 50 से 70 फीट बताई जा रही है. लोगों को शक हुआ, कुएं में लोगों को उतारा गया. जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए. दोनों बच्चों के शव कुएं में मिले.

इसे भी पढ़ें:  NHM कर्मचारियों के लिए चेतावनी आदेश जारी, काम पर नहीं लौटने पर होगी सेवा समाप्त

बॉल के लिए दौड़ते हुए कुएं में गिरे दोनों मासूम

देर शाम कुएं से दोनों बच्चों के शव निकाले गए. ग्रामीणों के अनुसार, बॉल खेलने के दौरान बच्चे कुएं में गिरे हो सकते हैं. बताया गया कि कुएं में बाउंड्री नहीं है. वह पूरी तरह से समतल और खुला कुंआ है. जिससे बच्चे दौड़ते हुए कुएं में गिरने की आशंका जताई जा रही है. दोनों बच्चे पहली क्लास में पढ़ते थे. इधर खबर पाकर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची.

जांच कर रही कुरुद पुलिस

कुरूद थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि कोकड़ी गांव के कोटवार के माध्यम से सूचना मिली कि गांव में जुड़वा भाइयों के शव कुएं में देखे गए हैं. मौके पर पुलिस की टीम रवाना की गई. दोनों शव को बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. गांव में पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चे घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर खेल रहे थे. खेलने के दौरान बॉल कुएं में चली गई. बॉल के लिए दौड़ लगाते बच्चे कुंए में गिर पड़े. मामले की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें:  इलाज और ऑपरेशन में लापरवाही, मरीज की हुई मौत, उपभोक्ता फोरम ने 10 लाख का लगाया जुर्माना

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles