Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

राजधानी में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन सख्त, लिस्ट बनाकर पुलिस के साथ मारेंगे छापा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी में एक तरह से अवैध प्लाटिंग की बाढ़ आ गई है. आउटर में हो रही बेतहाशा अवैध प्लाटिंग की लगातार कलेक्टर और कमिश्नर के पास शिकायत पहुंच रही है, जिसके बाद अब प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

कलेक्टोरेट में सोमवार को कलेक्टर ने अफसरों की बैठक लेकर कहा कि शहर में कहीं भी अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. राजस्व अफसरों को हर हाल में इस पर कार्रवाई तेज करनी होगी. एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी और राजस्व निरीक्षकों को इस पर नजर रखनी होगी.

सभी अफसर अपने-अपने क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर पैनी निगाह रखे. जहां से भी शिकायत मिल रही है वहां तुरंत कार्रवाई की जाए. अतिक्रमण या अवैध प्लॉटिंग को शुरू में ही रोक दिया जाएगा तो यह समस्या बड़ी नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें:  गृहमंत्री के दौरे से पहले बस्तर में NIA का छापा, बड़ी कार्रवाई कर सकती है टीम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles