Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, देखते ही देखते ही जलकर हो गई खाक, बाल-बाल बचे युवक और 2 बच्चे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में हाईकोर्ट रोड स्थित छतौना मोड़ के पास चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई. हादसे के दौरान स्कूटी पर एक युवक और दो बच्चे सवार थे. मौके पर तीनों ने मुश्किल से जान बचाई है. घटना चकरभाटा पुलिस थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम छतौना मोड़ स्थित सुरजीत ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने एक स्कूटी में आग लग गई. जिसमें दो बच्चे और एक युवक सवार होकर जा रहे थे. इस दौरान स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद स्कूटी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गई. तीनों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई. स्कूटी TVS पेप बताई जा रही है, आग लगने के बाद स्कूटी को पहचानना भी मुश्किल है, हेडलाइट छोड़कर सब कुछ खाक हो गया है.

इसे भी पढ़ें:  बैगा आदिवासियों की मौत पर सदन गरमाया, ‘गृहमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाते हुए गर्भगृह में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक…

पीछे आ रही कार ने दी आग लगने की जानकारी

पीछे से आ रहे कार सवार ने जब स्कूटी में आग लगने की जानकारी युवक को दी, तब गाड़ी को रोक दिया. जिसके बाद दोनों बच्चों के साथ युवक भी गाड़ी से उतर गया. देखते ही देखते स्कूटी आग का गोला बन गई.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles