Advertisment
अन्य खबरें

रॉबिन उथप्पा के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, लाखों के घोटाले का है आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के खिलाफ घोटाले के मामले में अरेस्ट वारंट जारी हुआ है. उथप्पा पर EPFO यानी प्रोविडेंट फंड में घोटाला करने का आरोप लगा है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज पर 23 लाख रुपये के घोटाले का आरोप है. हालांकि इस मामले में अब तक रॉबिन उथप्पा का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

मिली जानकारी के अनुसार मामला 04 दिसंबर का बताया जा रहा है. भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा पर आरोप है कि उन्होंने सेंचुरी लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड को मैनेज करते वक्त कर्मचारियों की सैलरी से ₹23 लाख की कटौती की, लेकिन उनके प्रोविडेंट फंड में जमा नहीं किए.

इसे भी पढ़ें:  चुनाव में पार्टियों ने बनाया सोशल मीडिया को हथियार

रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट पीएफ रीजनल कमिश्नर शदाक्षरी गोपाल रेड्डी के जरिए जारी किया गया था, उन्हाेंने इस पर कर्नाटक के पुलकेशीनगर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है. अधिकारियों ने बताया कि 04 दिसंबर को वारंट जारी किया गया था लेकिन रॉबिन उथप्पा पुलकेशीनगर स्थित अपने आवास पर नहीं थे, उथप्पा अपने परिवार के साथ दुबई में रहते है.

वहीं वारंट जारी होने के बाद अब भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा की इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आया है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 23 लाख के गबन के आरोप पर उथप्पा क्या बालेते है.

इसे भी पढ़ें:  केशकाल घाटी पर टनल का काम शुरू,रायपुर से 7 घंटे में विशाखापट्टनम का सफर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles