Advertisment
छत्तीसगढ़

मैनपुर में अनवर ढेबर के रिश्तेदार के घर ED का छापा, 10 से ज्यादा वाहन में पहुंची टीम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में आज फिर से ईडी का छापा पड़ा है. ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज सुबह-सुबह राजधानी के मोहदापारा में चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर और गरियाबंद के मैनपुर में कारोबारी इकबाल मेमन के घर पर छापा मारा है. मैनपुर में सुबह 6 बजे से छापे के लिए ईडी की टीम 10 से ज्यादा वाहनों में पहुंची है. यह कार्रवाई पिछले दो सालों में दो करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति खरीदने को लेकर की जा रही है.

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जाड़ापदर में बनाए गए राइस मिल को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया था. यह मिल इकबाल के बेटे गुलाम द्वारा बनाया जा रहा था. विवाद बढ़ने के पर ग्रामीणों ने ED के पास पहुंचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि बेरोजगार गुलाम मेमन द्वारा पिछले एक डेढ़ साल में मैनपुर में दो करोड़ से ज्यादा की संपति खरीदी गई है.

इसे भी पढ़ें:  वंदे भारत एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा स्टेशन तक बढ़ाएं: सांसद कमलेश जांगड़े

शिकायत में गुलाम को चर्चित अनवर ढेबर का मौसेरा भाई बताया गया था. कहा जा रहा इसी शिकायत की पुष्टि के बाद आज ईडी की टिम ने छापामार कार्यवाही शुरू किया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles