Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

शीतलहर की चपेट में जांजगीर-चांपा, बदला गया स्कूलों का समय…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

 जांजगीर-चांपा। शीतलहर की चपेट में आए जांजगीर-चांपा जिले में सुबह-सुबह स्कूल जाने में नौनिहालों को होने वाली दिक्कत को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है. कलेक्टर आकाश छिकारा की ओर से जारी आदेश सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलों पर भी लागू होगा.

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में, दो पाली में संचालित होने वाले स्कूल में प्रथम पाली अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8.30 से 12 बजे तक और दूसरी पाली 12.15 से 4.15 तक संचालित होगी. वहीं शनिवार को प्रथम पाली दोपहर 12.15 से 4.15 तक और दूसरी पाली सुबह 8.30 से 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  खस्ताहाल सड़क के खिलाफ केशकाल बंद: NH- 30 पर उड़ती धूल से शहरवासी परेशान, उग्र आंदोलन की चेतावनी

एक पाली में संचालित होने वाली स्कूल का समय सोमवार से शुक्रवार 10 बजे से 4 बजे तक और शनिवार का समय सुबह 8.30 से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles