
वंदे भारत एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा स्टेशन तक बढ़ाएं: सांसद कमलेश जांगड़े
जांजगीर-चाम्पा संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों की विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा की सांसद कमलेश जांगड़े ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात की और उन्हें रेलवे स्टेशनों में यात्री ट्रेनों का स्टॉपेज देने, यात्री सुविधाएं बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा भी की।
इस पर बोर्ड चेयरमैन ने सांसद की मांग पर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। लोकसभा क्षेत्र के सक्ती, बाराद्वार, सारागांव स्टेशनों में यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने रेल्वे के चेयरमैन सतीश कुमार से मुलाकात की है। अपने मांग पत्र में सक्ती रेल्वे स्टेशन में जीआरपी कार्यालय, प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 व 2 पर लिफ्ट सुविधा, सक्ती स्टेशन को अमृत योजना का लाभ देने सहित ट्रेनों का स्टॉपेज, 1 और 2 नंबर प्लेटफॉर्म में शेड निर्माण, डिस्पले का सुधार, प्लेटफॉर्म में यात्री प्रतीक्षालय बनाने, यात्री सुविधाओं का विस्तार करने, सक्ती में अहमदाबाद एक्सप्रेस का स्टॉपेज, वंदे भारत ट्रेन को झारसुगुड़ा तक चलाने और उसका सक्ती में स्टॉपेज देने, आजाद हिंद पुणे हटिया एक्सप्रेस का स्टॉपेज, पटना एक्सप्रेस का स्टॉपेज व साप्ताहिक को प्रतिदिन करने गोंडवाना ट्रेन स्टॉपेज देने, प्लेटफॉर्म 2 से 3 जाने के लिए सीढ़ी वाले ब्रिज सहित यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने बाराद्वार में हीराकुंड एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस का स्टॉपेज देने, बाराद्वार के रेल्वे प्लेटफॉर्म में डिस्पले लगाने, सारागांव व जेठा में सभी पैसेंजर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की है। सिवनी रेलवे समपार पर रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण करने सांसद कमलेश जांगड़े ने उक्त पत्र में सोंठी और टेमर रेल्वे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू करने की बात कही है।



