Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग के दौरान मासूम झुलसा, दुकान संचालक फरार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग करते समय एक मासूम झुलस गया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, इस हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है.

जानकारी के अनुसार, चांटीडीह में बलदाऊ किचन केयर के नाम से एक दुकान है, जहां किचन उपकरणों की मरम्मत की जाती है. इस दुकान में गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग भी की जाती है. वहीं आज दुकान संचालक बलदाऊ यादव गैस की अवैध रिफिलिंग कर रहा था, तभी आग लग गई. इस हादसे में वहां मौजूद नाबालिग ओम यादव झुलस गया. झुलसे हुए बालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में जवानों ने हार्डकोर नक्सली को मार गिराया:सुकमा में सुबह-सुबह हुई मुठभेड़; शव समेत हथियार बरामद

हादसे के बाद दुकान संचालक बलदाऊ यादव मौके से फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग ओम यादव को दुकान संचालक ने अपने यहां काम पर रखा था और काम करते समय ही वह झुलस गया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles