Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा: बाराती गाड़ी की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा साथी भी घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के पुटपूरा NH 49 पर तेज रफ्तार बाराती कार और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में बाइक में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, बाराद्वार का रहने वाल विनोद केंवट (30) और सकरेली गांव का ईश्वर नारंग (20), हलवाई का काम करते हैं। अपने 4 अन्य साथियों के साथ बिलासपुर बाइक में सवार हलवाई के काम से जा रहे थे। इस दौरान वे पुटपुरा गांव में NH-49 पर पहुंचे हुए थे।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए।

बाइक से उछलकर दूर जा गिरे

इसे भी पढ़ें:  जल्लाद पति, पत्नी के साथ किया रूह कंपा देने वाली बर्बरता

इसी दौरान सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी, जिससे दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक को विनोद केंवट चला रहा था। ईश्वर नारंग पीछे बैठा हुआ था।

एक पैर के दो टुकड़े हुए

हादसे में ईश्वर नारंग की सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हुई। वहीं विनोद का एक पैर के दो टुकड़े हुए हैं। शरीर पर भी चोट लगी है। जिला अस्पताल में उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

वहीं मृतक ईश्वर नारंग के परिजनों ने कहा कि जाने से मना किया था, लेकिन फिर भी जिद्द कर चला गया। वहीं कार में दो लोग सवार थे जिन्हें हल्की चोट आई है,कार जोकि बाराती गाड़ी था जिसमें गौतम परिवार की शादी का स्टीकर लगा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  इंजी सत्यलता आनंद मिरी निकली क्षेत्र में आभार एंव जनदर्शन करने, बाजे गाजे के साथ हो रही है भव्य स्वागत

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि बाराती गाड़ी है जिसे जब्त किया गया है, कोतवाली में अपराध दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles