Advertisment
छत्तीसगढ़

प्रयास आवासीय विद्यालय की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर। जिला मुख्यालय में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां रायपुर ले जाते वक्त छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है। वहीं पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि कक्षा 11 वीं में पढ़ने वाली छात्रा करिश्मा तबियत खराब होने की वजह से वह स्कूल नहीं गई थी, कल साेमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे छात्रा छत पर थी तभी अचानक वो नीचे आ गिरी, इस दौरान नीचे काम कर रहे मजदूरों ने देखा और स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर चोट को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया है, छात्रा के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी थी।

इसे भी पढ़ें:  जादुई कलश के नाम पर करोड़ों की ठगी, चार शातिर ठग गिरफ्तार

गौरतलब है कि छात्रा छत से कैसे गिरी ये अब तक स्पष्ट नहीं है, संबंधित विभाग का कहना है कि छात्रा का पैर फिसलने से हादसा हुआ है, लेकिन छत की बाउंड्रीवाल 3 फिट ऊंची है ऐसे में पैर फिसलने से हादसा होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। यही कारण है कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, फिलहाल अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे है। दूसरी तरफ हादसे के बाद छात्रा के सहपाठी सदमे में है, एक अन्य छात्रा घटना के बाद बेहोश हो गई थी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles