Advertisment
राजनीति

राज्यसभा में अपनी सीट से नोटों की गड्डियां मिलने पर अभिषेक मनु सिंघवी ने दी सफाई, कहा- ‘मैं सिर्फ 500 रुपये लेकर संसद जाता हूं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राज्यसभा में अपने सीट से नोटों की गड्डियां  मिलने पर कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने सफाई दी है। सिंघवी ने बताया कि उन्हें थोड़ी देर पहले ही उनकी सीट के नीचे पैसों की गड्डी मिलने की बात पता चली। उन्होंने कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस घटना को गंभीर कहूं या हास्यास्पद। उन्होंने कहा, ये नोटों की गड्डी मेरी नहीं है. मैं संसद में सिर्फ 500 रुपये लेकर पहुंचता हूं।

सिंघवी ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12:57 में वह राज्यसभा के सदन में पहुंचे थे। 1 बजे सदन की कार्रवाई स्थगित हो गई। इसके बाद वह अयोध्या प्रसाद के साथ संसद की कैंटीन में बैठे और लंच किया और 1:30 बजे से पहले संसद से निकल गए थे।

इसे भी पढ़ें:  शिवसेना के ‘सामना’ में देवेंद्र फडणवीस की तारीफ, एक हो सकते है उद्धव-राज ठाकरे!

सिंघवी ने कहा कि उनके लिए यह गंभीर और हास्यास्पद दोनों ही तरह का मामला है. सिंघवी ने बताया कि गुरुवार को वह सिर्फ तीन मिनट के लिए सदन में गए थे। दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर सदन में दाखिल हुए और एक बजे भोजनावकाश हो गया। सिर्फ तीन मिनट सदन में रहे और फिर डेढ़ बजे तक सांसद अयोध्या प्रसाद रेड्डी के साथ संगम भोजनालय में भोजन किया। फिर वो सुप्रीम कोर्ट लौट आए थे क्योंकि एक आवश्यक मामले कि सुनवाई थी। यानी वो तीन मिनट के लिए सदन में गए और फिर अगले आधे घंटे तक ही संसद परिसर में रहे।

इसे भी पढ़ें:  ‘PM मोदी खुद इतने बड़े एक्टर हैं तो उनकी टीम…’, संसद में हुई धक्का-मुक्की पर बोले संजय राउत

सिंघवी ने कहा कि अब सीटें भी खतरनाक हो गई है। उन्होंने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए इसकी समुचित जांच की मांग की।

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि शुक्रवार (6 दिसंबर) को राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान उस समय बवाल मच गया था था, जब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, “मैं सदस्यों को सूचित करना चाहता हूं कि कल सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नियमित तोड़फोड़ विरोधी जांच के दौरान, सुरक्षा अधिकारियों ने सीट संख्या 222 से नोटों की एक गड्डी बरामद की, जो वर्तमान में तेलंगाना राज्य से निर्वाचित अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। मामला मेरे संज्ञान में लाया गया, और मैंने सुनिश्चित किया कि जांच हो और जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें:  ‘हलफनामा दें, गलत निकला तो लेंगे कानूनी एक्शन’, राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बोला चुनाव आयोग, मिलने का समय भी दिया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles