
छत्तीसगढ़
कुरूद टोल प्लाजा का कांग्रेसियों ने किया घेराव, नाके पर CG 05 पासिंग गाड़ियों का टोल टैक्स फ्री करने की मांग
धमतरी. जिले में आज एनएसयूआई, कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया. कांग्रेसियों ने भाठागांव, कुरूद के टोल प्लाजा का घेराव कर सीजी 05 पासिंग गाड़ियों का टोल टैक्स निःशुल्क करने और टोल प्लाजा में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग की.
इस प्रदर्शन में धमतरी विधायक ओंकार साहू, सभापति तारिणी चंद्राकर, एनएसयूआई नेता देवव्रत साहू, डुमेश साहू, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, एनएसयूआई पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे.



